राज्य सरकार ने बदली स्थानीय अवकाश की तारीख, अब 20 नवंबर को रहेगी छुट्टी*
*रायपुर, 3 नवंबर 2026:राज्य सरकार ने रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर के शासकीय कार्यालयों के लिए स्थानीय अवकाश की तारीख में बदलाव किया है।
अब देवउठनी एकादशी के अवसर पर 20 नवंबर, शुक्रवार को स्थानीय छुट्टी रहेगी।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आदेश जारी कर दिया है। पहले घोषित तारीख को संशोधित करते हुए नया आदेश जारी किया गया है। यह छुट्टी सिर्फ रायपुर जिले और नवा रायपुर अटल नगर के सरकारी दफ्तरों के लिए लागू होगी।

