DELHI BREAKING: बेटे की चाहत में 8 महीने का मासूम अगवा! दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में अलीगढ़ से बचाया, कपल समेत 3 गिरफ्तार*

    दिल्ली के पूर्वी जिले की पुलिस ने एक ऐसी साजिश का पर्दाफाश किया है, जो सुनकर रोंगटे खड़े कर दे।

    3 बेटियां थीं, पर चाहिए था बेटा…

    अलीगढ़ के वाजिदपुर गांव में रहने वाले छत्रु (50) किसान और उसकी पत्नी कुसमा (45) की 3 बेटियां हैं। पुलिस के मुताबिक, परिवार का वंश आगे बढ़ाने और बुढ़ापे का सहारा पाने के लिए उन्हें एक बेटा चाहिए था।

    इसके लिए दोनों ने करीब 1 साल पहले ही बच्चे को हासिल करने का प्लान बना लिया था।

    बच्चा कैसे अगवा हुआ?

    शिकायतकर्ता लक्ष्मी ई-रिक्शा चलाकर परिवार पालती है। काम पर जाते समय उसने अपने 8 महीने के बेटे को देखभाल के लिए ज्योति के पास छोड़ा था।

    ज्योति सुबह करीब 11:30 बजे गणेश नगर में सामान खरीदने गई थी। वहीं एक अनजान व्यक्ति ने मदद के बहाने बच्चे को गोद में लिया और मौका पाकर लेकर फरार हो गया।

    लक्ष्मी की शिकायत पर मंडावली थाना में FIR 437/26, धारा 137(2) BNS के तहत केस दर्ज हुआ।

    पुलिस ने कैसे पकड़ा – 24 घंटे का ऑपरेशन

    DCP पूर्वी जिला राजीव कुमार रावल के निर्देश पर टीम बनी – ASI हक्कम सिंह, HC दीपक, Constable प्रदीप, WHC नीतू वर्मा।

    1. CCTV खंगाला – एक व्यक्ति बच्चे को लेकर भागता दिखा
    2. ऑटो वालों से पूछताछ – लोकेशन अक्षरधाम की तरफ मिली
    3. टाटा 407 की जांच – ट्रक ड्राइवर ऋषिपाल (40), सिकंदरपुर, मथुरा तक पुलिस पहुंची
    4. ऋषिपाल ने ही बच्चे को अपने दूर के रिश्तेदार छत्रु को सौंपा था

    फिर पुलिस ने अलीगढ़ के वाजिदपुर गांव में छापा मारा और 24 घंटे के अंदर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया।

    कौन गिरफ्तार?

    1. ऋषिपाल (40) – ट्रक ड्राइवर, मथुरा
    2. छत्रु (50) – किसान, वाजिदपुर, अलीगढ़
    3. कुसमा (45) – छत्रु की पत्नी

    तीनों का कोई पुराना क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं मिला है। बच्चा मां लक्ष्मी को सौंप दिया गया है।