रायपुर पुलिस :–मध्य प्रदेश राज्य निर्मित 04 पेटी अवैध शराब के साथ आरोपी पवन कुमार सिंह गिरफ्तार,

रायपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देश पर रायपुर पुलिस द्वारा निजात अभियान के तहत नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें समस्त थाना एवं एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रहीं है। नशे के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की विशेष टीम का गठन किया गया है साथ ही समस्त थाना प्रभारियों को नशे की सामाग्री विक्री करने वालों एवं सप्लाई करने वालों पर कठोर कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में दिनांक 17.08.2024 को थाना खमतराई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खमतराई क्षेत्रांतर्गत भनपुरी स्थित उमिया मार्केट में एक व्यक्ति अपने पास शराब रखा है तथा अवैध रूप से बिकी कर रहा है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा थाना प्रभारी खमतराई को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया, कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी खमतराई के नेतृत्व में थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम पवन कुमार सिंह निवासी भनपुरी खमतराई रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में शराब रखा होना पाया गया, कि शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में पवन कुमार से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार कर दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी पवन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 193 पौवा (04 पेटी) अंग्रेजी शराब एवं बिक्री रकम जुमला कीमती लगभग 27,500/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 667/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।

आरोपी से जप्त 175 पौवा अंग्रेजी शराब गोवा राज्य निर्मित है, जिस संबंध में आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है।

गिरफ्तार आरोपी- पवन कुमार सिंह पिता स्व त्रिभुवन सिंह उम्र 57 वर्ष साकिन ग्राम तेजाडुमरी मुज्जफरपुर थाना पारू। हाल – नागेश्वर नगर भनपुरी थाना खमतराई जिला रायपुर।


Warning: ini_set(): open_basedir restriction in effect. File() is not within the allowed path(s): (/home/wepnexco/:/tmp:/var/tmp:/opt/alt/php81/usr/share/pear/:/dev/urandom:/usr/local/lib/php/:/usr/local/php81/lib/php/) in /home/wepnexco/domains/rkhulasa.com/public_html/wp-blog-header.php on line 24