Raipur news:सिटी बस और ट्रक में भिड़ंत रायपुर-बलौदाबाजार मार्ग पर हुआ हादसा  20 घायल

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बलौदाबाजार मार्ग पर एक ट्रक और सिटी बस में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई है। इस हादसे में दोनो वाहनों के चालकों समेत सिटी बस के 20 से भी ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। इनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहगीर घायलों की मदद करते दिखे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, बस की सीटें उखड़ गई हैं, बस के अंदर हर तरफ खून ही खून दिखाई दे रहा है। यह हादसा विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव के पास हुआ है, फिलहाल पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।