गाजियाबाद, इंदिरापुरम, वसुंधरा सेक्टर-1, जागृति RWA सोसाइटी — 26 अक्टूबर सुबह 5:30 बजे:*
जिम में शुरू हुआ प्यार खूनी साजिश में बदल गया।
प्रिया शर्मा (32 साल) ने 7-8 महीने पहले वसुंधरा का ‘फिटनेस हेडक्वार्टर’ जिम जॉइन किया था। वहीं जिम ट्रेनर प्रताप सिंह (30 साल) से नजदीकियां बढ़ीं और दोनों में प्रेम प्रसंग शुरू हो गया।
पति शशांक कंथरिया (35 साल, दिल्ली पोस्टल विभाग में सीनियर अकाउंटेंट) को जब पता चला तो उसने दिवाली के बाद शहर / फ्लैट छोड़कर दूसरी जगह शिफ्ट होने का प्लान बनाया।
इस पर प्रिया और प्रताप ने 25 अक्टूबर को रनिंग के दौरान शशांक को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
प्लान के मुताबिक 26 Oct सुबह: प्रिया रोज की तरह जिम जाने के बहाने घर का दरवाजा खुला छोड़कर निकली। प्रताप 2 चाकू लेकर घर में घुसा और अपनी 3 साल की बेटी के बगल में सो रहे शशांक पर 12 ताबड़तोड़ वार कर दिए। बेटी के रोने और शशांक के चिल्लाने पर पड़ोसी और सिक्योरिटी गार्ड आए, प्रताप को पकड़कर पुलिस को सौंपा।
शशांक गंभीर रूप से घायल है, यशोदा मेडिसिटी अस्पताल के ICU में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
पुलिस ने भाई रितेश की शिकायत पर BNS 109 (हत्या का प्रयास), 333, 61(2) में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, कोर्ट ने जेल भेज दिया।

