बिलासपुर:सोशल मीडिया पर हीरोपंती के चक्कर में दो युवकों की हेकड़ी निकाल दी गई।
क्या हुआ था?
केंद्रीय जेल बिलासपुर से एक बंदी की रिहाई के दौरान उसके दोस्त थार वाहन पर सवार होकर नारेबाजी, रील बनाते हुए हूटिंग कर रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर थार वाहन जप्त कर लिया। पकड़े जाने के बाद दोनों ने कान पकड़कर माफी मांगी और दोबारा ऐसी गलती न दोहराने की बात कही।
दोनों के विरुद्ध धारा 170 BNS (अब शांति भंग / Preventive Action) के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया।
बिलासपुर पुलिस की चेतावनी:
जेल रिहाई, बर्थडे, शादी-बारात में सड़क पर रील, आतिशबाजी और हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा — वाहन जप्त + FIR तय है।

