रायपुर ब्रेकिंग:–09 किलो 500 ग्राम
गांजा के साथ मध्यप्रदेश राज्य का अंतर्राज्यीय गांजा
तस्कर धर्मेन्द्र सिंह मेवाडा गिरफ्तार*

0
FB_IMG_1705745921515

रायपुर- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट की टीम द्वारा मुखबीर लगाकर, पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है।

एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना राखी क्षेत्रांतर्गत एनएच 43 स्थित सरदार पेट्रोल पंप के पास एक व्यक्ति अपने पास बैग में गांजा रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री नीरज चंद्राकर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री पीताम्बर सिंह पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक नया रायपुर श्री जितेन्द्र चन्द्राकर (अपुअ) एवं उप पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री दिनेश सिन्हा द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी राखी को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना राखी पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम धर्मेन्द्र सिंह मेवाडा निवासी सिहोर मध्यप्रदेश का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसकेे पास रखे बैग की तलाशी लेने पर बैग में गांजा रखा होना पाया गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा गांजा को उड़ीसा से लाना बताया गया।

जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आरोपी धर्मेन्द्र सिंह मेवाडा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 09 किलो 500 ग्राम गांजा जुमला कीमती लगभग 1,00,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 14/2024 धारा 20बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार आरोपी-धर्मेन्द्र सिंह मेवाडा पिता जगन्नाथ सिंह मेवाडा उम्र 32 वर्ष साकिन संस्कृति विघालय के पीछे सुभाष नगर आष्टा थाना आष्टा जिला सिहोर (मध्य प्रदेश)।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed