हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित होटल ट्रांसहिबा में पुलिस ने छापा मार कर सेक्स रैकेट पकड़ा।

0
1001716512

Toran Kumar reporter

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के मणिकर्ण में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने बुधवार शाम गुप्त सूचना के आधार पर भुंतर के निजी होटल ट्रांसहिवा में छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने यहां से 10 युवतियों और महिलाओं को गिरफ्तार किया। इनके साथ ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में 2 नेपाली महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। नेपाली महिलाओं पर लड़कियों को बहला-फुसलाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने और बाद में उन्हें ग्राहकों के पास भेजने का आरोप है। पुलिस ने जब होटल में छापा मारा तो 2 अलग-अलग कमरों में 10 लड़कियां मिलीं।

इसके बाद इन लड़कियों का क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया। पुलिस ने होटल मैनेजर हीरा लाल को भी गिरफ्तार किया है। मुक्त कराई गई लड़कियों ने उस पर भी जबरन वेश्यावृत्ति में धकेलने का आरोप लगाया है।

होटल के कमरा नंबर 15 और 18 में पकड़ा रंगेहाथ
DSP मुख्यालय के नेतृत्व में छापे मारने के बाद, होटल के कमरा नंबर 15 और 18 में ग्राहकों के साथ 2 नेपाली महिलाओं को रंगेहाथ पकड़ा। ये महिलाएं ही ग्राहकों को होटल में लेकर आती थीं। उनकी पहचान रोशनी बुडा और शीतल विश्वकर्मा के रूप में हुई।

नेपाली मूल की इन महिलाओं को देह व्यापार कराने के जुर्म में पुलिस ने पकड़ा है। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक डॉ. गोकुल कार्तिकेयन ने की। उन्होंने बताया कि देह व्यापार करने वाली रेस्क्यू की गई सभी महिलाएं भी नेपाल की हैं। अभी मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed