उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ कुंदरकी थाना क्षेत्र के चकफाजलपुर गाँव में एक 21 वर्षीय युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली चलाने से पहले उसने एक 44 सेकंड का वीडियो भी बनाया।
आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। परिजनों ने खिड़की तोड़कर कमरे में घुसे। उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए। घटना शनिवार रात 10:30 बजे कुंदरकी थाना क्षेत्र की है।
7 मिनट का वीडियो बनाया, फिर सुसाइड किया पुलिस के मुताबिक, फरहत अली (19) चकफाजलपुर गांव का रहने वाला था। वह NCC कैडेट था। एक हफ्ते बाद उसकी बहन आशिया की शादी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। शनिवार रात को 10.30 बजे सुसाइड से पहले मोबाइल पर 7 मिनट का वीडियो बनाया।
वीडियो में उसने कहा कि वह अपनी मौत का सबूत छोड़कर जा रहा है। जिसने मेरा दिल दुखाया है, उससे जन्नत में मुलाकात होगी। मौत के बाद घरवालों को परेशान न किया जाए। ये सब मेरी गलती है। इसके बाद वह सिर पर बंदूक सटाकर गोली चला देता है। उसकी मौके पर ही मौत हो जाती है। हालांकि, फरहत किससे मिलने की बात कर रहा था, पुलिस पता लगा रही है।
भतीजी ने पूछा था- किसे गोली मरोगे सुसाइड के वक्त कमरे में उसकी 5 साल की भतीजी इनायत थी। गोली चलने की आवाज सुनकर वो रोने लगी। परिजनों ने बताया कि इनायत ने अपने चाचा के हाथ में बंदूक देखकर पूछा था- चाचू, बंदूक से क्या कर रहे हो? किसे गोली मारोगे?” लेकिन, फरत ने कोई जवाब नहीं दिया। वह लगातार मोबाइल से वीडियो बनाता रहा।
सुसाइड के समय कमरे में भतीजी थी
उस वक्त कमरे में उसकी 5 साल की भतीजी इनायत और और कुछ अन्य बच्चे थे। गोली चलने की आवाज सुनकर वे रोने लगते हैं। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन कमरे के पास दौड़कर पहुंचते हैं। वे देखते हैं कि कमरा अंदर से बंद है। उसके बाद चीख पुकार मच जाती है। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचते हैं। उनकी मदद से दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला जाता है। तब तक उसकी मौत हो चुकी होती है।
पुलिस बोली- मामले की कर रहे जांच सीओ बिलारी अशोक कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वहां से साक्ष्य जुटाए गए। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।

