एयर इंडिया विमान हादसे में मणिपुर की बेटी गंथोई शर्मा कोंगब्रैलतपम का निधन।

    Toran Kumar reporter


    अहमदाबाद में एयर इंडिया की दुर्घटनाग्रस्त फ्लाइट AI-171 में मणिपुर के थौबल जिले के अवांग लैकेई की 22 वर्षीय गंथोई शर्मा कोंगब्रैलतपम भी क्रू में शामिल थीं।

    उन्होंने अप्रैल 2023 में एयर इंडिया जॉइन किया था, और इसी के साथ उन्होंने एयर होस्टेस बनने का अपना सपना पूरा किया था।

    सोशल मीडिया पर उनका एक पुराना वीडियो #वायरल हो रहा है, जिसमें वे फ्लाइट के दौरान मुस्कुराते हुए सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड कर रही हैं।

    हादसे की खबर से उनका पूरा परिवार टूट चुका है। मणिपुर से निकली एक होनहार बेटी थीं, जिन्होंने अपने हौसले और मेहनत से ऊंचाइयों को छुआ, पर किस्मत ने उन्हें बहुत जल्द छीन लिया।