Maharashtra news:महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस MNS प्रमुख राज ठाकरे से मिलने उनके आवास पहुंचे।

    Toran Kumar reporter

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे से मुलाकात की है. सीएम बनने के बाद फडणवीस की राज ठाकरे से यह पहली मुलाकात है. स्थानीय चुनाव में राज ठाकरे और बीजेपी के एकसाथ आने की संभावना है. इसके पहले भी सीएम बनने के बाद फडणवीस ने राज ठाकरे से मुलाकात की थी.

    बता दें कि विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद राज ठाकरे ने भी EVM पर सवाल उठाया था, जिसको लेकर सामना में तंज भी लिखा गया था. इसके बाद अब फडणवीस और राज की मुलाकात हुई है.