लखनऊ:यूपी एटीएस ने मुरादाबाद से शहजाद नाम के पाकिस्तानी एजेंसी आईएसआई के जासूस को गिरफ्तार किया है।

    Toran Kumar reporter

    उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला शहजाद पिछले कई सालों से पाकिस्तान जाकर कॉस्मेटिक्स, कपड़े, मसाले और अन्य सामानों की अवैध तरीके से भारत-पाकिस्तान सीमा पार कराता था। इसकी आड़ में वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करता था। शहजाद के आईएसआई के एजेंटों से अच्छे संबंध हैं, जिनसे वह लगातार संपर्क में था। शहजाद ने भारत की सुरक्षा से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं आईएसआई के एजेंटों से साझा की हैं। इस सूचना की पुष्टि होने पर एटीएस लखनऊ में धारा 148 और 152 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। शहजाद को आज यूपी एटीएस ने मुरादाबाद से गिरफ्तार किया, जिसे नियमानुसार कोर्ट में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है: यूपी एटीएस