जमशेदपुर ट्रैफिक पुलिस को देखिए पहले वह बाईक वालो को रोककर हेलमेट छिना फिर फोटो ले लिए।Video viral

    जमशेदपुर की ट्रैफिक पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। ताजा मामला सिदगोड़ा का है,जहां वाहन जांच के दौरान एक युवक को रोककर पुलिस ने जबरन बाइक की चाबी छीनने का प्रयास किया। युवक के विरोध करने पर पुलिसकर्मी ने उसका हेलमेट जबरन उतार लिया। पास ही खड़े एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया। अब पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    जानकारी के अनुसार,न्यू बारीडीह निवासी प्रदीप तियू टाटा स्टील में कार्यरत हैं। वे रविवार सुबह अपनी पत्नी को डॉक्टर के पास लेकर गए थे। उन्होंने जैसे ही पत्नी को बाइक से उतारा,पेड़ के पीछे छिपा ट्रैफिक पुलिस का एक जवान अचानक दौड़कर आया और उनकी बाइक की चाबी छीनने की कोशिश करने लगा। जब वह चाबी नहीं छीन पाया तो उसने जबरन प्रदीप के सिर से हेलमेट उतार लिया। इस घटना का वीडियो वहां मौजूद एक व्यक्ति ने बना लिया,जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में पुलिसकर्मी की कार्रवाई को स्पष्ट देखा जा सकता है। वायरल वीडियो को देखकर सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने संज्ञान लिया और दुर्व्यवहार करने वाले ट्रैफिक पुलिस के जवान कुंदन कुमार सिंह को निलंबित कर दिया।

    वीडियो वायरल होने के बाद नेता भाजपा के वरिष्ठ नेता अमर कुमार बाउरी ने एक और वीडियो शेयर करते हुए पुलिसिया कार्रवाई पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अगर आम जनता के साथ ऐसा बर्ताव होगा तो वे सुरक्षा की उम्मीद किससे करेंगे? सड़कों पर चेकिंग के नाम पर लोगों की बेइज्जती की जा रही है। गरीब जनता से जबरन वसूली हो रही है और अब तो पुलिस का दमन खुलेआम हो रहा है। घटना को लेकर सामान्य नागरिकों,सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न संगठनों ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडिया पर लोगों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को टैग करते हुए लिखा कि कहा कि जमशेदपुर में हर दिन आम जनता को ऐसे ही परेशान किया जा रहा है। कभी चेकिंग के नाम पर तो कभी कुछ और नाम पर। क्या ट्रैफिक पुलिस सिर्फ जनता को परेशान करने के लिए खड़ी होती है।