छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में :भालू के हमले का लाइव वीडियो वायरल: पिता-पुत्र की मौत, वनकर्मी रेस्क्यू में घायल

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भालू ने वनकर्मी पर हमला किया था, जिसका लाइव वीडियो अब सामने आया है। डोंगरकट्टा गांव में भालू के हमले में 2 लोगों की मौत भी हुई थी। वन विभाग की टीम भालू को पकड़ने के लिए स्पेशल ऑपरेशन चलाएगी। 

    उल्लेखनीय है कि, भालू के हमले में पिता और बेटे की मौत हो गई। वहीं एक युवक और वनकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल लोगों को अस्पताल भिजवाया गया। यह मामला वन परिक्षेत्र कोरर के ग्राम डोंगरकट्टा है।

    खेत की ओर गए थे ग्रामीण 

    दरअसल, डोंगरकट्टा निवासी ग्रामीण सकुलाल दर्रो और 22 वर्षीय युवक अज्जू नरेटी पिता घिरामी नरेटी खेत की ओर गए थे। इसी बीच भालू ने अचानक दोनो ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। जिसमें सुकलाल दर्रो की मौके पर मौत हो गई वहीं अज्जू नरेटी घायल हो गया। जिसे अस्पताल इलाज के लिए भिजवाया गया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर वन विभाग, पुलिस और गांव वाले घटनास्थल पर पहुँचे।