कामयाबी: MCOCA मामले में वांछित भोला गैंग का सदस्य गिरफ्तार

    नई दिल्ली।* दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। NR-II, क्राइम ब्रांच की टीम ने जहांगीर पुरी, दिल्ली से भोला गैंग के एक वांछित सदस्य को गिरफ्तार किया है।

    आरोपी की पहचान रोहित उर्फ मोहित उर्फ स्नाइपर (22 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी पिछले कुछ समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

    क्या है मामला:

    आरोपी थाना जहांगीर पुरी में MCOCA की धारा 3/4 के तहत दर्ज मामले में वांछित था।

    ये वही MCOCA केस है जो 7 मार्च 2026 को जहांगीरपुरी थाने में कुख्यात मुकेश उर्फ भोला गैंग के खिलाफ दर्ज किया गया था।

    इस गैंग पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, अपहरण, जबरन वसूली, गोलीबारी और आर्म्स एक्ट जैसे संगीन संगठित अपराधों का आरोप है।

    पहले भी हत्या के प्रयास में रहा संलिप्त:

    आरोपी पूर्व में भी थाना जहांगीर पुरी के हत्या के प्रयास के मामले में संलिप्त रहा है।

    गैंग की पूरी कुंडली:

    • गैंग सरगना मुकेश उर्फ भोला को 18 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं।
    • दूसरा आरोपी विपिन को 28 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था।
    • सुजल उर्फ ढेला (21) को 28 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। वह भलस्वा डेरी का रहने वाला है और अवैध शराब कारोबारियों, पार्किंग संचालकों और जुआरियों से वसूली करता था।
    • अब रोहित उर्फ मोहित उर्फ स्नाइपर की गिरफ्तारी से गैंग की कमर टूट गई है।

    पुलिस के अनुसार, मुकेश जेल से भी अपने भाई आकाश उर्फ अक्कू और साथियों के जरिए सिंडिकेट चलाता था। गैंग ने जहांगीरपुरी इलाके में दहशत का माहौल बना रखा था।

    किसके नेतृत्व में हुई कार्रवाई:

    यह सफल कार्रवाई इंस्पेक्टर नीरज कुमार के नेतृत्व में, एसीपी गिरीश कौशिक के मार्गदर्शन तथा डीसीपी चंद्र कुमार सिंह की देखरेख में की गई।