छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कलेक्टर बेहद नाराज.. कहा “शराबी टीचर को बर्खास्त करेंगे, पहले 15 दिन के भीतर जाँच कर ले…Video

    Toran Kumar reporter

    बिलासपुर: मस्तूरी ब्लॉक के शासकीय जनपद प्राथमिक शाला मचहा गांव के स्कूल में एक टीचर के स्कूल में शराब पीने का वीडियों वायरल हुआ था, जिसके बाद उस टीचर को न सिर्फ निलंबित कर दिया गया हैं बल्कि उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी गई हैं। वीडियों में देखा जा सकता हैं कि शिक्षक किस तरह से शराब लेकर स्कूल पहुँचता हैं और महिला शिक्षिका के सामने हुई पैग बनाकर पीना शुरू कर देता हैं।

    इस पूरे मामले पर सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर किये गये एक पोस्ट पर बिलासपुर कलेक्टर अवनीश शरण ने प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने बताया हैं कि “इनको निलंबित कर विभागीय जाँच संस्थित कर दी गयी है। जाँच 15 दिवस में पूरी कर इन्हें बर्खास्त करने की कार्यवाही भी की जायेगी। प्रधान पाठिका ने संबंधित शिक्षक के कदाचरण की शिकायत थाने में भी की है