UP के बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में 22 वर्ष की प्रियंका की कुल्हाड़ी से वार करके निर्मम हत्या कर दी गई।

    Toran Kumar reporter

    UP के बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में 22 वर्ष की प्रियंका की कुल्हाड़ी से वार करके निर्मम हत्या कर दी गई। आधी रात प्रियंका को उसका मौसरा भाई शिव शंकर जगाकर दूसरे कमरे में ले गया था. जहाँ उसने प्रियंका पर कुल्हाड़ी से कई वार किए। प्रियंका बेहोश हुई तो आरोपी भाग गया था। सुबह प्रियंका की तलाश हुई तो वह एकांत कमरे में बेहोश मिली। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। अफेयर व मुहब्बत में नाकामी के चलते हत्याकांड को अंजाम देने की बात सामने आई है।

    इस मामले में एसपी पलाश बंसल का कहना है, कि 22 वर्षीय युवती प्रियंका की लाश कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है और परिजनों से तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जायेगा, एसपी के मुताबिक युवती का किसी अपने ही परिचित के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था और उसी के चलते यह हत्या की गई है!