सोनीपत:- 14 सितंबर शाम करीब 6:15 बजे 6 महीने का बच्चा अपनी बुआ की गोद में गली से जा रहा था
- पड़ोसी के घर का गेट खुलते ही पालतू पिटबुल बाहर निकला और सीधे बच्चे पर झपट पड़ा
- बुआ के हाथ से बच्चा छूट कर नीचे गिर गया, पिटबुल ने बच्चे को जबड़ों में दबाकर सड़क पर घसीटा
- बचाने की कोशिश में बुआ भी घायल हो गई, शोर सुनकर मोहल्ले वाले आए और कुत्ते से छुड़ाया
बच्चे की हालत:
- चेहरे, मुंह और हाथ पर गहरे घाव, 20 से ज्यादा टांके लगे हैं
- पहले दिल्ली के निजी अस्पताल ले गए, फिर गंभीर हालत देखते हुए रोहतक PGI रेफर किया गया, अभी वहीं इलाज चल रहा है
- परिवार का कहना है – दादी निर्मला देवी के मुताबिक घर में 2 पिटबुल पाले गए हैं, बिना किसी सुरक्षा के खुला छोड़ दिया गया था
कार्रवाई पर:
CCTV वायरल होने के बाद मालिक की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन अभी तक परिवार की तरफ से पुलिस में कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है, इसलिए पुलिस शिकायत का इंतजार कर रही है।

