रायपुर:आज दोपहर रेस्टहाउस के सामने किराना दुकान के पास एक महिला के साथ चेन स्नेचिंग हो गई।
- बाइक पर सवार 2 बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र और सोने का हार झपट लिया
- वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बाइक से तेज रफ्तार में फरार हो गए
- पूरी घटना दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई
सूचना मिलते ही खरोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पुलिस यह भी जांच कर रही है कि वारदात से पहले बदमाश महिला का पीछा तो नहीं कर रहे थे। आरोपियों के भागने वाले रास्ते पर लगे कैमरों की फुटेज भी जुटाई जा रही है। आसपास के इलाकों में भी आरोपियों के बारे में जानकारी ली जा रही है।

