Bhilai Steel Plant से 250 टन लोहा चोरी केस में दुर्ग पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई –
रसमड़ा के दो बड़े नाम गिरफ्तार:
रायपुर पावर एंड स्टील लिमिटेड, रसमड़ा के
- MD विनोद कुमार गर्ग (60 साल) – निवासी वालफोर्ट सिटी, भाठागांव रायपुर
- Director संदीप कुमार सिंह (39 साल) – निवासी SBI कॉलोनी, स्मृति नगर, दुर्ग
दोनों को कल कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस केस में अब तक कुल 21 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
कैसे होता था पूरा खेल – पुलिस जांच में खुलासा:
26 मई को पुरानी भिलाई पुलिस ने अकलोरडीह के AK Traders गोदाम में छापा मारा था तो 250 टन लोहा प्लेट, बीम, कटिंग मिला था, कीमत करीब 3.22 करोड़।
- ट्रांसपोर्टर संजय सिंह BSP के अंदर से फ्लू डस्ट ले जाने वाली हाईवा / ट्रक में नीचे लोहा छुपाकर निकालता था – GPS निकाल देता था, वजन कांटा बायपास कर देता था
- माल पहले अकलोरडीह गोदाम में डंप होता था
- फिर वहां से बिल काटकर रसमड़ा स्थित रायपुर पावर एंड स्टील की फैक्ट्री में खपाया जाता था
पुलिस को वीडियो साक्ष्य मिला है जिसमें स्क्रैप से लदी गाड़ियां सीधे कंपनी परिसर में घुसकर अनलोड हो रही हैं। इसी आधार पर मालिक और डायरेक्टर पर कार्रवाई हुई।
इसके पहले BSP के GM, AGM समेत 19 लोग अरेस्ट हो चुके हैं, BSP ने अपने 3 कर्मचारियों को सस्पेंड भी किया है।

