प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने बुलाया, फिर भाई और जीजा के साथ मिलकर कर दिया बड़ा कांड 48 घंटे के अंदर खुलासा

    Toran Kumar reporter

    मध्य प्रदेश के पन्ना के ग्राम सुडौर में हाल ही में हुए अंधे हत्याकांड का खुलासा हुआ है। एसपी साई कृष्ण एस थोटा ने शाहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुडौर में हुये अंधे हत्याकांड का महज 48 घंटो में खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि मृतक के द्वारा एक लड़की की पर्सनल फ़ोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल करने की धमकी दी जा रही थी। काफी समझाने के बाद भी जब मृतक नही माना तो लड़की के भाई एवं जीजा के द्वारा उसे बुलाकर पहले तो उसके साथ मरपीट की फिर सिर में पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी।

    इस सनसनीखेज मामले के संबंध में एसपी ने बताया कि पुलिस ने नाबालिक भाई और जीजा 22 साल के रवि चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान उनके पास से एक मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और एक घड़ी जप्त की है। बता दें की विगत दिनांक 8 जनवरी 2024 को उमेही नाला स्टाप डेम के नीचे पानी में 20 साल के हर्षित सिंह राजपूत निवासी मंझगवा शेख की संदिग्ध अवास्था में लाश मिली थी जिस पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरु की थी और महज 48 घंटो में मामले का खुलासा किया।