Ghaziabad News: सावन महीने में KFC को लेकर हिंदू रक्षा दल का विरोध..रेस्टोरेंट के अंदर घुसकर बंद कराया शटर..video

6879d2eb970cc-protest-by-hindu-raksha-dal-at-kfc-restaurant-in-ghaziabad-photo-screengrab-185149538-16x9.jpg

गाजियाबाद के शो विंडो और दिल्ली की सीमा से घुसते ही पड़ने वाले थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में हिंदू रक्षा दल के लोगों की गुंडागर्दी देखने को मिली है. यहां हिंदू रक्षा दल के लोगों ने नॉनवेज बेचने वाले केएफसी का शटर जबरदस्ती बंद कर दिया. हैरानी की बात यह रही है कि ये सब पुलिस के मौजूदगी में हुआ लेकिन पुलिस मूक दर्शक बनी खड़ी रही. हिंदू रक्षा दल के लोगों का कहना था कि सावन के पवित्र महीने में केएफसी जो नॉनवेज सामान बेचता है वह कैसे खुला हुआ है.

आपको बता दें कि, हिन्दू रक्षा दल के लोगो ने बीते दिनों ही चेतवानी दी थी कि वह नॉन वेज की दुकानों को बंद कराएंगे. उन्होंने इलाके की  दुकानों के नाम भी बताए थे. इस सब के बावजूद हिन्दू रक्षा दल से जुड़े लोगों ने थाना इंदिरापुरम के वसुंधरा इलाके में केएफसी और नजीर जो कि नॉनवेज बेचते हैं, उनके शटर जबरदस्ती बंद करा दिए है.

You may have missed