भानुप्रतापपुर छत्तीसगढ़ के मशहूर रैपर एप्पी राजा का निधनएप्पी लंबे समय से बीमार थे, एम्स में उनका इलाज चल रहा था।

छत्तीसगढ़ के पहले और लोकप्रिय रैपर एप्पी राजा (चेतन चांडक) का रायपुर स्थित एम्स में इलाज के दौरान दुखद निधन हो गया है वे लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे。 कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर के रहने वाले एप्पी राजा ने अपने अनूठे गानों के माध्यम से छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में एक खास मुकाम हासिल किया था

मशहूर गीत: उन्हें सबसे ज्यादा पहचान अपने चर्चित रैप सॉन्ग ‘टूरा भोको लोलो’ (Tura Bhoko Lolo) से मिली थी, जो युवाओं के बीच बेहद वायरल हुआ था

सफर: मूल रूप से बस्तर क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले चेतन चांडक उर्फ एप्पी राजा ने आर्थिक संघर्षों के बावजूद कम उम्र से ही रैप लिखना और गाना शुरू कर दिया था

पहचान: उन्हें छत्तीसगढ़ी भाषा के पहले रैप सिंगर के रूप में जाना जाता है उनके निधन से उनके प्रशंसकों और छत्तीसगढ़ के कला जगत में शोक की लहर है