UP की राजधानी लखनऊ मे अंतरराष्ट्रीय ठगी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। फर्जी कॉल सेंटर के माध्यम से अमेरिका व अन्य देशो के लोगो के यह गिरोह अब तक 250 करोड़ ₹ का चूना लगा चुका था। यह गैंग डॉलर एप ARQ (पूर्व नाम: DolarApp) के माध्यम से साइबर ठगी कर रहा था। गिरोह का संचालन कर रहे अहमदाबाद निवासी ऑपरेशन मैनेजर ललित खैराजानी और विक्रम सिंह परमार से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।
119 लोग पकड़े गए…27 लड़कियां भी शामिल
कॉल सेंटर सिर्फ रात में ही संचालित होता था। यह लोग खुद को एफबीआई का अधिकारी बताकर विदेशी नागरिकों को झांसे में लेते थे। पूरा गिरोह यूएसए से संचालित हो रहा था। आरोपी ठगी की रकम अमेरिका के बैंक खातों में मंगाते थे और उसे क्रिप्टो करेंसी में बदलकर आपस में बांट लेते थे। करीब 24 घंटे तक चली पड़ताल के बाद पुलिस ने 27 युवतियों और 92 युवकों को हिरासत में लिया है। इनमें से ज्यादातर पूर्वोत्तर राज्यों के हैं। एक वायरल वीडियो आई है उसमे पकडे गए लोगो को पुलिस थाने लेकर जा रही है।

