₹2 करोड़ की रंगदारी की साज़िश नाकाम | नंदू गैंग का ऑपरेटिव गिरफ्तार!

दिल्ली पुलिस की WR-2, क्राइम ब्रांच ने संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कपिल सांगवान @ नंदू गैंग के एक अहम गुर्गे को गिरफ्तार किया है।
🔴 आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था
💰 थाना छावला के ₹2 करोड़ की हाई-प्रोफाइल रंगदारी मामले में संलिप्त
🔫 पीड़ित के घर फायरिंग की साजिश और हथियार सप्लाई में भूमिका
⚖️ हत्या, हत्या के प्रयास और लूट जैसे कई गंभीर मामलों में शामिल आदतन अपराधी
💪 यह सफल ऑपरेशन इंस्पेक्टर सतीश मलिक के नेतृत्व में, एसीपी राजपाल डबास के मार्गदर्शन तथा डीसीपी श्री हर्ष इंदौरा के समग्र पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया।