CG NEWS:छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 35 अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट

रायपुर: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के बाद 35 पुलिस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। इनमें निरीक्षक और एक उप निरीक्षक शामिल हैं।

पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना इकाई में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।