Raipur news:ऑनलाइन बेटिंग ऐप :मास्टरमाइंड बाबू खेमानी के ऑनलाईन सट्टा एप 3Stumps के प्रमोशन में संचालित मोबाईल नंबर एवं बैंक खाता देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

rkhulasa-03-05-26-13-08-40

रायपुर. ऑनलाइन बेटिंग ऐप ‘थ्री स्टम्प्स’ मामले में रायपुर पुलिस ने दो और आरपियों को गिरफ्तार किया है. यह दोनों काले कारोबार का पैसा अपने बैंक अकाउंट में लेते फिर मास्टरमाइंड गुलशन उर्फ बाबू खेमानी को ट्रांसफर करते थे. इसके बदले में गिरफ्तार आरोपियों को कमीशन भी मिलता था. पुलिस जांच में पता चला कि एक आरोपी बाबी खेमानी के फूफेरा भाई है.

दरअसल, मुंबई के होटल से रंगे हाथों ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए बाबू खेमानी को गिरफ्तार किया गया था. मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 13 लैपटॉप, 105 नग मोबाईल फोन, 82 एटीएम कार्ड, 23 सिम कार्ड, 3 चेकबुक, 1 पासबुक, 4 राउटर, 1 केल्क्यूलेटर, सट्टा के हिसाब-किताब की 4 कापी, 1 एक्सटेंशन बॉक्स और 2 कार बरामद की गई.

पुलिस ने 3 Stumps का संचालन के लिए कॉल सेंटर में इस्तेमाल होने वाले मोबाईल नंबरों और बैंक खाताओं की जांच की. इस दौरान सामने आया कि आरोपी बाबू उर्फ गुलशन खेमानी क्रिकेट सट्टा से प्राप्त अवैध पैसों को संदीप इसरानी और मनसून रजा के बैंक अकाउंट में पहले जमा करवाता था. इसके बाद उन दोनों से वह अपने बैंक अकाउंट में प्राप्त करता था. इसके बदले में बाबू खेमानी दोनों को कमीशन देता था. संदीप इसरानी बाबू खेमानी का फूफेरा भाई है. दोनों के कब्जे से 2 मोबाइल फोन जब्त कर गिरफ्तार किया गया है. अब तक कुल 29 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

You may have missed