दिल्ली: कांग्रेस और AAP ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की।

Lok Sabha elections 2024: कांग्रेस (Congress) और आम आदमी पार्टी (AAP) ने आज यानी शनिवार को दिल्ली में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट शेयरिंग (Seat Sharing) का ऐलान कर दिया है. पिछले काफी समय से दोनों ही दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर काफी अनबन रही. इससे पहले कांग्रेस उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (SP) के साथ सीट बंटवारे की घोषणा पहले ही कर चुकी है.

आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीट बंटवारे की घोषणा करते हुए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया. कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने कहा ‘गुजरात में 26 लोकसभा सीटें हैं. कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी. 2 सीटों (भरूच और भावनगर) पर AAP उम्मीदवार होंगे. गोवा में यह तय हुआ कि कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

मुकुल वासनिक ने कहा, ‘हरियाणा में 10 लोकसभा सीटें हैं. कांग्रेस 9 पर चुनाव लड़ेगी. 1 सीट-कुरुक्षेत्र पर आप के उम्मीदवार होंगे. चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद अंत में यह फैसला लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा.

इस तरह हुई सीट शेयरिंग
दिल्ली (7 सीट)- कांग्रेस 3 और आप 4 पर चुनाव लड़ेगी
गुजरात (26 सीट)- कांग्रेस 24 और आप 2 (भरूच और भावनगर में) पर चुनाव लड़ेगी
हरियाणा (10 सीट)- कांग्रेस 9 और आप 1 (कुरुक्षेत्र) पर चुनाव लड़ेगी
चंडीगढ़ में कांग्रेस अकेली सीट पर चुनाव लड़ेगी
गोवा में कांग्रेस दोनों सीटों पर चुनाव लड़ेगी
क्या बोले जयराम रमेश?

वहीं, शनिवार (24 फरवरी)रिपोर्टर बात करते हुए, कांग्रेस सांसद जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने दिल्ली में AAP के साथ सीट-बंटवारे के समझौते की पुष्टि की, उन्होंने कहा कि गठबंधन को बाद में आधिकारिक बना दिया जाएगा. राष्ट्रीय राजधानी में सीटों के आवंटन पर मतभेदों की अफवाहों को ज्यादा तवज्जो न देते हुए, कांग्रेस महासचिव ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा AAP के साथ गठबंधन करने के लिए उत्सुक थी.

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘आज आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस आधिकारिक तौर पर दिल्ली (लोकसभा चुनाव के लिए) के लिए सीट-बंटवारे समझौते की घोषणा करेंगे. कांग्रेस के बारे में बहुत कुछ कहा जा रहा था कि वह अपने पैर पीछे खींच रही है और उसे चुनावी गठबंधन में कोई दिलचस्पी नहीं है. हालांकि, जैसा कि मैंने हमेशा कहा है, इन चीजों में समय लगता है.’

BJP के पास सभी 7 लोकसभा सीटें
राष्ट्रीय राजधानी की सभी 7 लोकसभा सीटें वर्तमान में बीजेपी के पास हैं. कांग्रेस नेता ने बताया कि दोनों पार्टियों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस सुबह 11.30 बजे राष्ट्रीय राजधानी में होगी. एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, आप महासचिव संदीप पाठक, दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय राजधानी में सत्तारूढ़ पार्टी का प्रतिनिधित्व करेंगे.


Warning: ini_set(): open_basedir restriction in effect. File() is not within the allowed path(s): (/home/wepnexco/:/tmp:/var/tmp:/opt/alt/php81/usr/share/pear/:/dev/urandom:/usr/local/lib/php/:/usr/local/php81/lib/php/) in /home/wepnexco/domains/rkhulasa.com/public_html/wp-blog-header.php on line 24