CM साय ने लगाई अफसरों की क्लास, अधिकारियों को दी ये हिदायत कलेक्टर कान्फ्रेंस में सीएम के कड़े तेवर बोले- “आपसे ऐसी गलती हुई तो मैं करूंगा कार्रवाई”, जानिए किस मामले में दी हिदायत

0
cm-sai-6_V_jpg--340x200-4g

Toran Kumar reporter

रायपुर: Collector-SP Conference मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 12 और 13 सितम्बर को राजधानी रायपुर में कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस के पहले दिन मुख्यमंत्री ने जिलों के कलेक्टर और संभाग के कमिश्नर से राज्य और केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान सीएम साय ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाएं पूरी पारदर्शिता के साथ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। सभी फलैगशिप योजनाओं में सैचुरेशन के लक्ष्य को ध्यान में रखकर कार्य करें।

सीएम साय ने कहा कि बीते 9 महीने में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी के अनुरूप प्रदेश को संवारने की दिशा में प्रयास किया गया है, किन्तु विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।

CM साय के कड़े तेवर:

राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में CM साय के कड़े तेवर देखने को मिले. CM ने सारंगढ़ ,बस्तर, खैरागढ़ में राजस्व मामलों की धीमी गति पर नाराजगी जतायी,  कलेक्टर को राजस्व मामलों को तेज गति से निपटाने के निर्देश दिये.  मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्व सम्बंधित सभी कार्य समय-सीमा पर पूरे हों

सभी केस को समय सीमा पर पूरा करने की दी हिदयात : 

अविवादित और विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, डायवर्सन, असर्वेक्षित ग्रामों की जानकारी, नक्शा बटांकन की जानकारी ली. अविवादित नामांतरण के केस को समय सीमा पर पूरा करें,  70 प्रतिशत से कम निराकरण वाले जिले ज्यादा फोकस करें. विवादित विभाजन के प्रकरण 6 माह से ज्यादा लंबित न हो. सीमांकन जनता से जुड़ा विषय है जो आदेश है उसका सीमांकन हो जाये. 

समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण करने की दी हिदायत :

नागरिक छोटे छोटे त्रुटि के लिए भटकते रहते है, जल्द से जल्द निराकरण हो इसका ख्याल रखें. डायवर्शन में जिलों का प्रदर्शन अच्छा है, समय सीमा में निराकरण करने से सरकार की छवि बनती है. आपके अधीनस्थ समय और कोर्ट पहुँचे इसका ध्यान रखें. कमिश्नर भी मोनिटरिंग करते रहें. 

मनरेगा में ज्यादा काम न मिलने से सीएम ने जताई नाराजगी : 

CM साय ने पंचायत विभाग की योजनाओं की समीक्षा की मुख्यमंत्री साय मनरेगा में ज्यादा काम न मिलने से नाराजगी जताई है. बस्तर, कबीरधाम और बिलासपुर कलेक्टरों को ध्यान देने के  निर्देश दिए हैं. अमृत सरोवर योजना को जन अभियान का स्वरूप देने के निर्देश दिए. 

CM विष्णुदेव साय ने कहा PM आवास योजना हमारी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. 15 सितम्बर को प्रधानमंत्री वर्चुअल  पहली किश्त जारी करेंगे, सभी कलेक्टर प्रधानमंत्री आवास योजना पर विशेष ध्यान दें. 

सीएम साय ने कलेक्टरों से कहा कि स्थानीय स्तर की समस्याएं वहीं निपटे, छोटी छोटी समस्याओं को लेकर लोगों को राजधानी न आना पड़े। जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई जन समस्याओं पर त्वरित और प्रभावी कदम उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed