छत्तीसगढ़ के लिए यह बहुत ही सुखद और क्रांतिकारी बदलाव है। बारूद और बंदिशों के साये से बाहर निकलकर, अब बस्तर की माटी में दुनिया के सबसे महंगे जापानी आम, ‘मियाज़ाकी’ (Miyazaki Mango) की खुशबू तैरने लगी है।
दुनिया का ये सबसे महँगा आम है, इसकी क़ीमत 2.5 से 3 लाख रु किलो है, जापानी प्रजाति के इस मियाज़ाकी आम की पैदावार अब बस्तर में हो रही है, यहाँ के किसान और पर्यावरण प्रेमी संपत झा इसकी शानदार खेती कर रहे हैं।
कोदो-कुटकी रागी जैसे मिलेट्स, महुआ इमली चार-चिरौंजी जैसे वनोपज के बाद इस रसीले रेशेदार पोषक तत्व से भरपूर सुगंधित मियाज़ाकी आम की ख़ुशबू पूरे बस्तर में फैले ऐसी ख़्वाहिश।

