CG:ऑपरेशन शंखनाद-जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई—दो पिकअप से 26 नग गौवंश मुक्त, तस्करी में प्रयुक्त वाहन जप्त।

    जशपुर पुलिस:ऑपरेशन शंखनाद: गौ तस्करों के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
    दो पिकअप वाहनों से 26 नग गौवंशों को सुरक्षित छुड़ाया गया।
    गौ तस्कर पिकअप में गौवंशों को भरकर झारखंड की ओर ले जा रहे थे।
    मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर एवं कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत का है।

    मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने लोरो घाट में नाकाबंदी की।
    पुलिस को देखकर तस्कर पिकअप वाहन तेज़ी से भगाने लगे, एक वाहन कुनकुरी की ओर भागा, जिस पर पुलिस ने पीछा किया।
    अंततः काईकछार व कुनकुरी में संदिग्ध पिकअप वाहनों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली।

    आरोपी गौ तस्कर मौके से फरार हो गए हैं, जिनकी तलाश जारी है, शीघ्र गिरफ्तारी की जाएगी।
    तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक JH-01-VY-7119 एवं JH-01-FK-5521 जप्त किए गए।

    आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर व कुनकुरी में
    छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 तथा
    पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(क)(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।