CG:breaking news:रक्षाबन्धन पर सूनी रह गई भाई की कलाई.. बहन को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, मौके पर ही तोड़ दिया दम

    Toran Kumar reporter

    Chhattisgarh.राजनांदगांव। जिले के बेलगांव कटली से मोटरसाइकिल में सवार होकर नया बस स्टैंड जाने निकली महिला की तेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आ गई। घटना के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को जब्त कर मामलें की जांच शुरू कर दी है।

    जा रही थी दुर्ग

    जानकारी के अनुसार समरौतिन विश्वकर्मा पति नीलकंठ विश्वकर्मा अपने रिश्ते में लगने वाले भाई हिरेंद्र विश्वकर्मा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर नया बस स्टैंड जा रही थी। यहां से उसे बस के माध्यम से दुर्ग जाना था, लेकिन इसी बीच शहर के रेवाडीह चौक के समीप पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की ठोकर से मोटरसाइकिल चला रहा हिरेंद्र विश्वकर्मा दूसरी ओर गिरा जिससे उसके कांधे में चोट लगी वहीं। महिला ट्रक की चपेट में आ गई जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    आरोपी ड्राइवर फरार : इस घटना को लेकर लाल बाग थाना प्रभारी नवरत्न कश्यप का कहना है कि डायल 112 के माध्यम से महिला के एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। मृतिक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक सहित चालक मौके से फरार हो गया है। लालबाग पुलिस ने मर्ग कायम कर अपनी जांच शुरू कर दी है