CG NEWS:के सूरज बने दुर्ग जिला प्रभारी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ के सक्रिय नेता के सूरज को संगठन द्वारा दुर्ग जिला प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है।

के सूरज लंबे समय से भाजपा संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। सामाजिक एवं राजनीतिक गतिविधियों में उनकी निरंतर सक्रियता तथा संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। रायपुर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र में वे एक सक्रिय और लोकप्रिय राजनीतिक चेहरे के रूप में पहचाने जाते हैं।

नियुक्ति के बाद के सूरज ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिला प्रभारी का दायित्व सौंपने हेतु पार्टी के सभी वरिष्ठजनों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करता हूँ।”

उन्होंने विशेष रूप से किरण सिंह देव के प्रति धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही अपने बड़े भाई एवं संजू नारायण सिंह ठाकुर का भी आभार जताया, जिनके मार्गदर्शन और विश्वास से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्राप्त हुई।

के सूरज ने कहा कि वे पार्टी एवं संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।