CG NEWS:छत्तीसगढ़ में IAS अधिकारियों का फेरबदल GPM कलेक्टर बदले, विजय दयाराम को मिली जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गुरुवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल में सबसे बड़ी गाज गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के कलेक्टर संतोष कुमार देवांगन पर गिरी है, जिन्हें महज दो महीने पहले ही जिले की कमान सौंपी गई थी। सरकार ने उन्हें कलेक्टर पद से हटाते हुए मंत्रालय में स्कूल शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनाती दी है। उनकी जगह अब तकनीकी शिक्षा विभाग के संचालक विजय दयाराम के. को जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है। 

महानदी भवन से जारी सामान्य प्रशासन विभाग के इस आदेश में कुल 5 IAS अधिकारियों के प्रभार में तब्दीली की गई है।