CG.NEWS:लड़कियों के अंडर गारमेंट्स चोरी करने का ये वीडियो सरगुजा के मैनपाट का है..CCTV में कैद हुआ है।

    Toran Kumar reporter

    Chhattisgarh:लड़कियों के अंडर गारमेंट्स चोरी करने का ये वीडियो सरगुजा के मैनपाट का है। जहां एक युवक महिलाओं और लड़कियों के अंडर गारमेंट्स चोरी करते CCTV में कैद हुआ है।

    मैनपाट के वेदांता स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के ट्रेनिंग सेंटर में करीब 40 से 45 लड़कियां हैं। जो पिछले 2 साल से अंडर गारमेंट्स चोरी होने की समस्या से परेशान थीं। ट्रेनिंग सेंटर में  लगातार अंडर गारमेंट्स की चोरी होने की शिकायतों के बाद ट्रेनिंग सेंटर प्रबंधन ने CCTV कैमरे लगवाए।

    शनिवार शाम अंडर गारमेंट्स की चोरी करते हुए युवक CCTV कैमरे में कैद हो गया। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी नवल किशोर दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।