CG news:बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई.. कोरी डेम में सजी थी जुआरियों की महफिल, 22 जुआरी पकड़ाए

    Chhattisgarh:बिलासपुर: कोटा क्षेत्र के कोरी डेम में जुए के फड़ पर पुलिस ने रेड मारी, और 22 नामचीन युवकों को जुआ खेलते पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से 3.50 रु नकद, 7 कार और 22 मोबाइल बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

    पुलिस को सूचना मिली थी, कि कोटा के कोरी डेम के पास फड लगाकर लोग लाखों रुपयों का जुआ खेल रहे है। इस पर तत्काल SDOP कोटा नूपुर उपाध्याय को थाना प्रभारी कोटा के साथ पर्याप्त बल के साथ मौके पर भेजा गया। पुलिस बल के पहुँचने पर जुआड़ियों के 4 फड़ लगे थे, पुलिस को देखकर जुआड़ियों ने भागने का प्रयास किया, किंतु पुलिस पार्टी ने घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ा, और डैम के पास बने सिंचाई विभाग की बिल्डिंग के बाउंड्री में लाकर पुलिस के द्वारा zero FIR की गयी। मौके पर जुआ खेल रहे 22 जुआरी पकड़े गये, सभी फड़ों की तलाशी ली गयी, तो जुआरियों से कुल रक़म 3,49,215 रुपये बरामद हुए, साथ 7 कार और 22 मोबाइल ज़ब्त किए गए हैं।

    पकड़े गए जुआरियों के नाम

    सुनील यादव, चांटीडीह बिलासपुर

    श्याम मूर्ति, चांटीडीह बिलासपुर

    अमित सिंह, लक्ष्मीनगर रायपुर 

    राजेश साहू, गोंडपारा बिलासपुर

    दिनेश सिंह, बँधवापारा बिलासपुर

    संजीव साहू, तखतपुर 

    महेश कुमार गबेल, चांटीडीह बिलासपुर

    हरिओम साहू, खमतराई बिलासपुर

    चंद्रप्रकाश मरावी, नगोई तखतपुर

    दीपक सोनी, अशोक विहार फेज -2 बिलासपुर 

    अमित पहाड़ी, सकरी बिलासपुर 

    अमित भारत, सकरी बिलासपुर 

    दीपक साहू, गोदैया रतनपुर 

    संदीप मिश्रा, नील पैलेस बिलासपुर 

    शिवेंद्र कौशिक, नगोई तखतपुर 

    राकेश सिंह, दयालबन्द बिलासपुर 

    सूरज वस्त्रकार, अमेरी बिलासपुर 

    संजय ध्रुव, जबड़ापारा बिलासपुर 

    श्रीकान्त तिवारी, मंगला बिलासपुर 

    अकबर ख़ान, दयालबंद बिलासपुर 

    जितेश मोर, मालखरोदा सक्ति 

    अर्पित सहगल, नारियल कोठी बिलासपुर