Skip to content
R Khulasa
R Khulasa
  • Home
  • National
  • International
  • State
    • Chhattisgarh
    • Orissa
    • Madhyapradesh
    • Jharkhand
    • Maharashtra
    • Bihar
    • Uttarpradesh
    • Delhi
    • Haryana
    • Gujarat
    • Punjab
    • Goa
    • Jammu Kashmir
    • Assam
    • Rajasthan
    • Andhra Pradesh
    • Hyderabad..
    • Karnatak
    • Keral
  • Business
  • Sports
  • Entertainment
  • Astrology

CG.NEWS:बिलासपुर पुलिस ने म्यूल अकाउंट धारकों के खिलाफ किया बड़ा ऑपरेशन, 19 आरोपियों की गिरफ्तारी.

26/02/2025 by Editor

      बिलासपुर। ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के अवैध लेन-देन में इस्तेमाल किए गए फर्जी बैंक अकाउंट (म्यूल अकाउंट) धारकों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच में सामने आया कि इन म्यूल अकाउंट्स के जरिए करीब 3 करोड़ रुपये का अवैध ट्रांजेक्शन हुआ है. इस मामले में पुलिस ने एक पीओएस एजेंट (फर्जी सिम कार्ड बेचने वाला), कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के कर्मचारियों सहित कुल 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

      साथ ही म्यूल अकाउंट फ्राॅड के करीब 97 लाख रुपये फ्रीज किया गया है. आरोपियों ने दिल्ली, अलवर (राजस्थान) समेत कई स्थानों पर करीब 300 से अधिक साइबर ठगों को म्यूल बैंक अकाउंट और फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध करा रहे थे. बिलासपुर पुलिस की 10 टीमों ने 20 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापा मारा और आरोपियों को गिरफ्तार किया.

      पुलिस ने साइबर क्राइम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक ट्रांजेक्शन, एक ही व्यक्ति के नाम पर कई बैंक अकाउंट, डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी निवेश, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाईसी अपडेट और गूगल सर्च से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की. इसी दौरान इन फर्जी खातों और साइबर ठगी से जुड़ी जानकारी सामने आई. जिसके बाद रेंज साइबर थाना बिलासपुर, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा विभिन्न थानों के 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने मिलकर यह कार्रवाई की.

      गिरफ्तार आरोपियों के नाम

      1. सत्यनारायण पटेल (48), ग्राम सेंदरी आवासपारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर.
      2. राकेश भेड़पाल (26), ग्राम सेंदरी भेड़पाल मोहल्ला, थाना कोनी, जिला बिलासपुर.
      3. दुर्गेश केंवट (27), वार्ड नं. 18 आवासपारा सेंदरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर.
      4. शिवशंकर यादव (19), तारबाहर डीपुपारा, गगन अपार्टमेंट के पास, थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर.
      5. राजकुमार पाल (44), ग्राम सेंदरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर.
      6. नंदकुमार केंवट (27), ग्राम इटवा पाली, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर.
      7. दीपेश कुमार निर्मलकर (24), तारबाहर, नगीना मस्जिद के पास, थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर.
      8. सुरेश सिंह (58), सेंदरी वार्ड नं. 01 हाई स्कूल के पास, थाना कोनी, जिला बिलासपुर.
      9. शेखर चतुर्थी (23), साकिन कोटा, थाना कोटा, हाल मुकाम शुभम विहार मंगला, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर.
      10. रोशन कुमार साहू (25), साकिन लिमतरा, थाना सक्ती, जिला सक्ती, हाल मुकाम अज्ञेय नगर, थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर.
      11. कुनाल मंडावी (21), वार्ड नं. 19, बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली, जिला बलौदाबाजार.
      12. प्रथम सोनी (19), पुरानी बस्ती, करगीरोड कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर.
      13. दिपांशु साहू (19), वार्ड नं. 10, कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर.
      14. अमन तिवारी (21), वार्ड नं. 10,
      15. कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर.
      16. रामलाल यादव (25), ग्राम खैरा, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर.
      17. अमित पाल (34), ग्राम खैरा, जयरामनगर, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर.
      18. अब्दुल रशिंद (40), वार्ड नं. 26, तालापारा, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर.
      19. मुख्तार खान (25), तालापारा, महामाया मंदिर के पास, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर.
      20. गुज्जला जगदीश कुमार (30), हेमूनगर, कल्याणी स्कूल के बगल में, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर.

      Share this:

      • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
      • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
      • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
      • Share on X (Opens in new window) X
      • Print (Opens in new window) Print
      • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
      • More
      • Share on Reddit (Opens in new window) Reddit
      • Email a link to a friend (Opens in new window) Email
      • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
      • Share on Threads (Opens in new window) Threads
      • Share on Mastodon (Opens in new window) Mastodon
      • Share on Bluesky (Opens in new window) Bluesky
      Categories Chhattisgarh Tags 19 accused arrested., Bilaspur Police conducted a major operation against mule account holders

      CG.Korba: बैंक से रुपये निकालकर जा रहे बुजुर्ग से लूट, बाइक सवार युवकों ने रुपयों से भरा बैग छीना..देखिए वीडियो

      Horoscope Today.Rashifal 27 February 2025: आज फाल्गुन अमावस्या के दिन इन राशियों पर रहेगी पितरों की कृपा, कार्यों में आ रही हर बाधा होगी दूर, पढ़ें राशिफल

      .st1{display:none}Latest posts

      गाजियाबाद: जिम ट्रेनर के प्यार में पागल पत्नी, 3 साल की बेटी के सामने पति को कटवाया!

      28/10/2026

      चेन्नई | चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर — एन्नोर में समुद्र का तांडव!..Video

      28/10/2026

      इतना में नहीं मानूंगा! बिलासपुर में पटवारी का 25 हजार लेते वीडियो वायरल, पर्ची सुधारने के नाम पर खुलेआम रिश्वत

      28/10/2026

      ब्रेकिंग :रायपुर में सनसनी! लाभांडी BSUP कॉलोनी में खून से लथपथ मिला युवक का शव, तेलीबांधा पुलिस मौके पर, FSL-डॉग स्क्वाड ने की जांच

      27/10/2026

      गाजियाबाद: जिम ट्रेनर के प्यार में पागल पत्नी, 3 साल की बेटी के सामने पति को कटवाया!

      28/10/2026

      चेन्नई | चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर — एन्नोर में समुद्र का तांडव!..Video

      28/10/2026

      इतना में नहीं मानूंगा! बिलासपुर में पटवारी का 25 हजार लेते वीडियो वायरल, पर्ची सुधारने के नाम पर खुलेआम रिश्वत

      28/10/2026

      ब्रेकिंग :रायपुर में सनसनी! लाभांडी BSUP कॉलोनी में खून से लथपथ मिला युवक का शव, तेलीबांधा पुलिस मौके पर, FSL-डॉग स्क्वाड ने की जांच

      27/10/2026

      R KHULASA

      हमारा छत्तीसगढ़ खुलासा" एक प्रमुख साप्ताहिक अख़बार है जो छत्तीसगढ़ राज्य में विश्वसनीय समाचार प्रदान करता है। इसके साथ हमारे उन्नत ऑनलाइन पोर्टल www.rkhulasa.com पर भी उपलब्ध हैं।

      ADDRESS

      Address: Marhi Mata Mandir Beside Ambedkar Hospital Gate No-2 Opp Central, Jail Rd, Raipur, Chhattisgarh 492001

      मुख्य संपादक (Editor-in-Chief) : Saniya Raksel

      Mob. No. +91-7509511000

      FOLLOW US ON

      • Facebook
      • Instagram
      • X
      • YouTube

      News feed

      About us

      Privacy policy

      Contact

      © 2026 Rhulasa | Developed by Wepnex