CG.NEWS:बिलासपुर :नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने वाले पति पत्नी पुलिस के गिरफ्त में थाना चकरभाठा पुलिस की कार्यवाही

    Toran Kumar reporter

    CG:बिलासपुर:मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रुद्र कुमार कौशिक पिता विजय कौशिक उम्र 23 साल निवासी अमसेना पोस्ट सकरा थाना हिरी ने दिनांक 27.08.23 को लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी ललित केसरवानी रजनी केसरवानी अभिरूप मंडल एवं डॉक्टर चंद्र प्रकाश प्रधान ने घटना दिनांक 26.08.2018 को वन विभाग में फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी लगाने के नाम पर 250000₹ तथा इसके पहचान के हरीश कुमार वर्मा निवासी बोदरी से FCI में सुपरवाइजर के पद पर नौकरी लगने के नाम से 650000 ठगी किया है की रिपोर्ट पर धारा 420,34 IPC का अपराध कायम कर दिनांक 29.12.23 को एक आरोपी डॉ चंद्र प्रकाश प्रधान जो गिर. कर विवेचना पूर्ण कर चालान पेश किया गया है शेष अभियुक्त घटना दिनांक से फरार थे दो आरोपी ललित केसरवानी तथा रजनी केसरवानी दोनो पति पत्नी को उसके उसके किराए के मकान गोकुल विहार रायपुर से गिर. कर आज दिनांक 02.02.25 को न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया है एक अन्य आरोपी अभिरूप मंडल की तलाश जारी है,इस कार्यवाही में SI OP कुर्रे,ASI जीवन जायसवाल, प्र आर निर्मल सिंह,अमर चंद्रा,महिला आर. प्रियंका सिंह एवं आर सतपुरन जांगड़े,का विशेष योगदान रहा.

    अप. क्र. 406/23 धारा 420,467,468,34 IPC

    आरोपी _ 01/ ललित केसरवानी पिता स्वर्ग की मिठाई लाल उम्र 44 साल निवासी गोकुल विहार रायपुर

    02/रजनी केसरवानी पति ललित केसरवानी उम्र 44 साल निवासी गोकुल विहार रायपुर