CG NEWS:ऑपरेशन आघात की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़

रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम धनागर में की बड़ी रेड कार्रवाई
ब्रांडेड शराब के नाम पर चल रहा था नकली शराब बनाने और खपाने का अवैध कारोबार
869 नग नकली शराब, 240 लीटर अवैध मदिरा कीमत लगभग 2 लाख 16 हजार रुपये का जब्त
रॉयल स्टेज, आईबी, ब्लैक डॉग, गोवा, रिजर्व क्वार्टर, किंगफिशर सहित कई नामी ब्रांड की पैकेजिंग का हो रहा था दुरुपयोग
कोरोना काल से संचालित हो रहा था अवैध कारोबार, एक आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी फरार
अवैध शराब के पूरे नेटवर्क पर रायगढ़ पुलिस की पैनी नजर, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई – एसएसपी शशि मोहन सिंह
cgpolicedept igp.bilaspur.range ips_shashimohansingh raigarhdistt

रायगढ़ पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिसने जिले में नकली शराब के एक संगठित गिरोह के लंबे समय से संचालित नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया है। कोतरारोड़

https://twitter.com/i/status/2064578314451472546

न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

इस मामले में आरोपी दुष्यंत पटेल उर्फ पप्पू, सुभाष पटेल और विनय ठाकुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 61(2), 336(3), 336(4), 340(2), 275 और आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36-च, 34(1)(क)(ख) और 59-क के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है। गिरफ्तार आरोपी दुष्यंत को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।