CG crime:नाबालिक से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित  कार्यवाही करते हुए आरोपी पीटीआई अजय सिंह को गिरफ्तार

0
FB_IMG_1726131225527

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में।प्रार्थिया के शिकायत पर कि उनकी नाबालिक बेटी को आरोपी पीटीआई अजय सिंह ने खेल फार्म भरने अपने घर बुलाया जहां उनके साथ छेड़छाड़ किया।जिसकी रिपोर्ट पर थाना अजाक जिला दंतेवाड़ा में नाबालिक  के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 74,75,76, पॉक्सो एक्ट की धारा 8,10,12, किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75, एसटी/एससी एक्ट की धारा 3(2) (vक)(vii) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय (भापुसे.) द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की कार्यवाही हेतु निर्देशित करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री स्मृतिक राजनाला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राम कुमार बर्मन, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी बारसूर श्रीमति उन्नति ठाकुर के मार्गदर्शन व उप पुलिस अधीक्षक अजाक एवम क्राइम श्रीमति रुचि वर्मा के विवेचना पर आरोपी पीटीआई अजय सिंग को दिनांक 11/09/2024 को गवाहों के समक्ष विधिवध गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया।जिसे न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed