छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के अंतर्गत सुहेला पुलिस ने मल्दी माइंस क्रेशर खदान क्षेत्र में हुई भारी लोहे के रोलर चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है तथा चोरी गया शत-प्रतिशत सामान (86 नग लोहे के रोलर) और घटना में प्रयुक्त टाटा पिकअप (CG12 BJ 5619) बरामद कर लिया है।
आरोपियों का विवरण:
- तुलसी यादव पिता राजकुमार यादव, उम्र 20 वर्ष, निवासी- मल्दी, थाना सुहेला।
- सोहन ध्रुव पिता हुलास राम ध्रुव, उम्र 21 वर्ष, निवासी- मल्दी, थाना सुहेला।
- मनीष ध्रुव पिता तोषराम ध्रुव, उम्र 22 वर्ष, निवासी- मल्दी, थाना सुहेला

