CG Corona Update:10 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की आज पहचान हुई।

रायपुर: CG Corona Update कोरोना और इसके नए वैरिएंट के कारण एक बार फिर सतर्कता बरतने और कोविड संबंधी सुरक्षा उपायों को अपनाना जरूरी हो गया है। देश के कई राज्यों में कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिला है। यहां लगातार अलग अलग जिलों से कई नए संक्रमितों की पहचान हो रही है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को बताया है।

जारी बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में सोमवार को 3149 सैंपलों की जांच की गई। जिसमें 10 कोरोना के नए मरीज मिले हैं। जबकि 10 मरीज आइसोलेशन से हुए डिस्चार्ज हुए हैं। राहत की बात ये है कि बीते 24 घंटे में एक भी मरीजों की मौत नहीं हुई है। आज मिले 10 मरीज के बाद पॉजिटिविटी दर 0.32 प्रतिशत हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या 91 है।