CG breaking:कवर्धा में आकाशीय बिजली गिरने से कई लोग झुलसे | एक युवक की मौत और 6 घायल | रेंगाखार थाना क्षेत्र के तितरी गांव की घटना

    Toran Kumar reporter

    कवर्धा में अचानक बदले मौसम के मिजाज के बाद आए आसमानी आफत से एक युवक की मौत की खबर है, जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं,सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का उपचार जारी है।

    जानकारी के मुताबिक पूरा मामला रेंगाखार थाना इलाके की बताई जा रही है,जहां तितरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से उसके चपेट में आकर 1 युवक की मौत हो गई,जबकि 6 लोग घायल है, सभी घायलों का अस्पतल में इलाज जारी है,मृतक युवक का नाम जितेंद्र पटेल बताया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि यहां मौसम का मिजाज अचानक बदलने के बाद आंधी तूफान और गरज,चमक के साथ बारिश होने लगी,उसी दौरान गांव के तालाब में मछली पकड़ने गए सभी लोग पेड़ ने नीचे पहुंचकर खड़े हो गए, तभी आसमानी बिजली गिरी जिससे एक की मौत हो गई वहीं छह लोग घायल है, पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।