CG breaking-दुर्ग:जनपद पंचायत CEO रूपेश कुमार पांडेय को निलंबित कर दिया गया हैसुशासन तिहार के दौरान पांडेय ने आम जनता और जनप्रतिनिधियों से बदसलूकी की थी, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था।

सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और आम जनता से अभद्रता करने व “जो करना है कर लो” कहने वाले दुर्ग जनपद पंचायत के सीईओ रूपेश कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है。 यह घटना विधायक ललित चंद्राकर की मौजूदगी में हुई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था

घटना का कारण: ‘सुशासन तिहार’ के जन समस्या निवारण शिविर में भाजपा ग्रामीण महामंत्री पुराण देशमुख सामुदायिक भवन के लिए राशि जारी करने के संबंध में शिकायत लेकर पहुंचे थे

वीडियो वायरल: बहस के दौरान सीईओ रूपेश पांडेय ने कथित तौर पर उंगली दिखाते हुए कहा था, “मेरा क्या कर लोगे, तेरे को जो करना है कर लो।”

कार्रवाई: वीडियो वायरल होने और भाजपा नेताओं द्वारा कड़ा विरोध दर्ज कराने के बाद, जिला प्रशासन ने मामले की रिपोर्ट संभागायुक्त को भेजी इसके बाद अधिकारी को निलंबित करने की आधिकारिक कार्रवाई की गई

CM साय ने इस मामले में संज्ञान लिया, और कहा जनता के साथ इस तरह के व्यवहार करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।