CG big breaking:BJP ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति, इन्हें सौंपी प्रदेश महामंत्री, संभाग प्रभारी और कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी….देखें लिस्ट

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने पदाधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नए कार्य समिति सदस्यों की नियुक्ति की है। यहां देखें किसे मिली कौनसी जिम्मेदारी…

    बीजेपी ने की पदाधिकारियों की नियुक्ति

    प्रदेश महामंत्री के पद पर संजय श्रीवास्तव, रामजी भारती, जगदीश रोहरा और भरत लाल वर्मा को कमान सौंपी गई है।
    विकास रंजन महतो को बनाया गया प्रदेश मंत्री।
    सरगुजा संभाग के प्रभारी बनाए गए राजा पांडे।
    अनुराग सिंह देव को मिली बिलासपुर संभाग की जिम्मेदारी।
    रजनीश कुमार सिंह को बनाया गया बस्तर संभाग प्रभारी

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने नए कार्य समिति सदस्यों की नियुक्ति की है, जिसमें बृजेश बिचपुरिया, कृष्णकांत पवार, ठाकुर शशि पवार, प्रभा दुबे, संजू नारायण सिंह, ठाकुर गुरु, गुरु बाल दास साहब, राजीव पांडे, आरपीएस त्यागी, पद्मा डॉ राधेश्याम बारले, एसडी बडगैय्या, ओमप्रकाश देवांगन और राहुल टिकरिहा कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए हैं।