CG:बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा लूटपाट की घटना कारित करने वाले 03 अपचारी बालकों को लिया गया अभिरक्षा में तथा अपचारी बालकों से लूट का मोबाइल खरीदने वाले आरोपी प्रेमलाल वर्मा को भी किया गया गिरफ्तार

    तोरण कुमार रिपोर्टर

    Chhattisgarh:बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा लूटपाट की घटना कारित करने वाले 03 अपचारी बालकों को लिया गया अभिरक्षा में तथा अपचारी बालकों से लूट का मोबाइल खरीदने वाले आरोपी प्रेमलाल वर्मा को भी किया गया गिरफ्तार
    ● अपचारी बालकों द्वारा चाकू की नोक पर डरा धमकाकर मोबाइल एवं नगदी लूटने एवं एक व्यक्ति को चाकू मारकर गंभीर रूप से कर दिया गया घायल
    ● आरोपियों द्वारा दिनांक 30.09.2024 को सिलसिलेवार लूट की 02 घटनाओं को दिया गया था अंजाम
    ● आरोपियों से 04 नग मोबाइल, धारदार चाकू एवं घटना में प्रयुक्त स्कूटी वाहन किया गया जप्त
    ● पुलिस द्वारा वर्ष 2022 में भी इन अपचारी बालकों को गैंग बनाते हुए चाकू मारकर, लूट की घटना करने संबंधी मामले में पकड़ा गया था

    आरोपियों का विवरण

    1. प्रेमलाल वर्मा उर्फ दीपक उम्र 19 साल निवासी ग्राम दतरेंगी थाना भाटापारा ग्रामीण
    2. अपचारी बालक 03 नफर