बारातियों से भरी बस पलटी,छत्तीसगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, तीन लोगों की मौत

    Toran Kumar reporter

    छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां बारातियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी की हालात स्थिर बनी हुई है।

    CG Road Accident मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला जिले के चांदो थाना क्षेत्र का है। शंकरगढ़ के रहने वाले एक श्खस की बारात झारखंड जा रही थी। इसी दौरान उनकी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में तीन बारातियों की मौत हो गई। वहीं 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस से 50 से ज्यादा बाराती सवार थे।