Breaking:मध्य प्रदेश:हरदा की पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, कई लोगों के फंसे होने की आशंका, देखें VIDEO

0
06_02_2024-mp_fire_news_1_23646698_123848114

मध्य प्रदेश के हरदा जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शहर के बैरागढ़ क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री नें धमाका हो गया। भीषण ब्लास्ट के चलते कई लोगों घायल हो गए। धमाका होने से आसमान में बड़ा धुएं का गुबार उठा जिले कई किमी दूर तक देखा गया। तो जहां ये धमाका हुआ जहां के आसपास भयानक तबाही हुई। धमाके से फैक्ट्री के पास में मौजूद कई घरों की दीवारों में दरारे तक आ गई। फैक्ट्री के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है।

फैक्ट्री में आतिशबाजी के लिए रखे बारूद के संपर्क में आकर आग ने जल्द ही विकराल रूप धारण कर लिया। जिसकी वजह से फैक्ट्री के आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को मौके पर पहुंची जो आग बुझाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। इसी बीच सीएम मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को हरदा भेजने के निर्देश दिए है।

……………..,……………………

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed