बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड को घर में घुसकर मारी गोली, फिल्मी स्टाइल में खुद भी किया सुइसाइड

0
20240206_110841

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर में एक प्रेमी ने जब उसकी प्रेमिका उसे नही मिल सकी तो प्रेमी युवक ने पूरे फिल्मी अंदाज में पहले प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। बुलंदशहर के एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि युवती की शादी तय हो गई थी। 13 फरवरी को उसकी शादी होनी थी। पुलिस ने प्रेमी युगल के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बुलंदशहर जनपद के स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव नया बांस निवासी एक टीटू (30) पुत्र वीरसिंह पड़ोस में ही रहने वाली युवती से प्रेम करता था। बताया जाता है कि युवती का विवाह उसके परिजनों ने कहीं और तय कर दिया था। 13 फरवरी को युवती की बारात आनी थी।

कार्ड बांट रहे थे लड़की के घरवाले
युवती के विवाह के परिजन कार्ड बांटने में व्यस्त थे। बताया जाता है कि युवती घर पर थी, जब प्रेमी युवक को प्रेमिका के विवाह की जानकारी मिली। प्रेमी युवक हाथ में तमंचा ले प्रेमिका के घर में घुस गया और प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। प्रेमिका की हत्या के बाद प्रेमी युवक ने खुद को भी गोली मार ली और मौके पर ही ढेर हो गया।

खून से लथपथ मिले शव
गोलियों की आवाज सुन मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कमरे में पड़े प्रेमी युगल के खून से लथपथ शवों को देख मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बुलंदशहर के एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। प्रेमी युगल के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed