भाजपा पार्षद के पति और निगम के जेई को लोगों ने बंधक बनाया..यहां सीवर का पानी सड़क पर बहने से परेशान लोगों ने पार्षद को ही बंधक बना लिया है. Video

0

वाराणसी: धर्मनगरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय सीट वाराणसी में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया हैं। यहाँ नाराज लोगों ने एक जनप्रतिनिधि के पति और अफसर को बंधक बना लिया।लोगों ने दोनों को रस्सियों से बाँध दिया और सड़क पर बिठा दिया। सभी अपनी बुनियादी समस्याओं को लेकर नाराज थे।

जानकारी के मुताबिक खोजवां किरहियां चुंगी तिराहे के समीप मुख्य सड़क पर कई दिनों से सीवर का गंदा पानी बहने से नाराज नागरिकों ने रविवार को क्षेत्रीय भाजपा पार्षद गीता सेठ के पति अशोक सेठ, जलनिगम के जेई को बंधक बना लिया। बाद में लोगों ने पार्षद और जेई को छोड़ दिया। इसका वीडियो पूरे दिन सोशल मीडिया में वायरल होता रहा। हालाँकि बाद में पुलिस और अफसरों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें छोड़ा गया।

लोगों का आरोप था कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का निराकरण नही हो रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने जलकर और नगर निगम के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी भी की। पार्षद पति अशोक सेठ के अनुसार इलाके की सीवर समस्या के समाधान के लिए वह प्रयास कर रहे थे। लेकिन जल निगम और गंगा प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी टालमटोल करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed